देवघर: शहर के बाजार समिति के समीप बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राम मंदिर रोड निवासी कौशल जायसवाल के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, कल गणेश पूजा को लेकर वह घर से बाहर था. आज सुबह परिजनों को सूचना मिली कि किसी ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी है.

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या किन कारणों से की गई, इस पर विभिन्न पहलुओं से छानबीन की जा रही है. मृतक की मां सुलोचना जसवाल ने बेटे की मौत पर आंसुओं के बीच न्याय की गुहार लगाई है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल व्याप्त है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
