देवघर: साइबर थाना पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मारकर बैंक खाते से रुपये उड़ाने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों युवक सगे भाई हैं. उनकी पहचान भुरभुरा मोड़ हनुमान मंदिर के पास रहने वाले अमन कुमार चौधरी और विजय कुमार चौधरी के रूप में हुई है.

पुलिस ने उनके पास से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक बुलेट बाइक बरामद की है. साइबर डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि 15 अक्टूबर को कृष्णापुरी मोहल्ले के रहने वाले राकेश रोशन का मोबाइल झपट्टा मारकर अपराधियों ने छीना था. इसके बाद उसी मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों ने राकेश रोशन के बैंक खाते से 80 हजार रुपये और उनकी पत्नी के खाते से 11 हजार 418 रुपये ट्रांसफर कर लिये थे.
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पीड़ित के सहयोग से दोनों आरोपियों की पहचान की. पुलिस कप्तान के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर दोनों भाइयों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस गिरोह के अन्य सदस्य भी तो सक्रिय नहीं हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
