सासाराम/ Arzoo Bakhsh कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रविवार को चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पिछले कई महीनों से यह कहता रहा है कि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं है. लेकिन जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की बात उठाई और जांच की मांग की, तब आयोग ने अपनी स्थिति बदल ली.

कन्हैया कुमार ने कहा कि जब आयोग को पता चला कि जांच होगी और गड़बड़ियां सामने आएंगी, तभी उन्होंने यह तर्क देना शुरू किया कि SIR (Special Investigation Report) गड़बड़ियों को रोकने के लिए किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब अचानक चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है, जिससे यह साफ हो रहा है कि वह निष्पक्ष संस्था की भूमिका छोड़कर खुद राजनीतिक दल की तरह व्यवहार कर रहा है.
उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव कराना छोड़कर खुद चुनाव लड़ना चाहिए. कन्हैया कुमार ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण और पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष लगातार संघर्ष कर रहा है.

