सरायकेला: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के पिता एवं जनवादी विचारधारा से जुड़े कामरेड स्व. सत्यनारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 16 स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.


परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में सामाजिक लोगों ने स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पूर्व उनके पुत्र पंकज कुमार सिंह एवं पुत्रवधू अस्मिता कुमारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि सत्यनारायण सिंह अपने जनवादी विचारों और सामाजिक सरोकारों के कारण लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे. वे स्वर्गीय राम छवि सिंह के सहयोगियों में शामिल रहे थे. वक्ताओं के अनुसार आपातकाल के दौरान उन्हें करीब 10 दिनों तक सरायकेला जेल में भी रहना पड़ा था. लोगों ने कहा कि उनके विचार, संघर्ष और सामाजिक योगदान हमेशा याद किए जाएंगे.
कार्यक्रम में राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, डीएन सिंह, संजय कुमार सिंह, एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, प्रो. सुरेंद्र कुमार महतो, कुमार बिपिन बिहारी, सत्येंद्र प्रभात, सुरेश धारी, आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, श्री भगवान सिंह, एसडी प्रसाद, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, छविनाथ प्रसाद, मनोज पासवान, राजेश्वर पंडित, प्रमोद गुप्ता, देव प्रकाश देवता, सावन गुप्ता, कमलेश कुमार, संतोष यादव, भुनेश्वर यादव, आरके अनिल, राकेश कुमार, सुनील शर्मा, मनोज चौरसिया, अधिवक्ता नीरज कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रभास कुमार झा, मिथिलेश कुमार झा, आशुतोष गुप्ता, सिमरन मेहरा, फौजी शैलेंद्र सिंह, राजेश यादव, श्याम कुमार, ओम प्रकाश, विनोद कुमार सिंह, मनोज कुमार मुन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

