चक्रधरपुर के महुलबोराई हरिजन बस्ती में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता सह पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने यह बात कही. वयोवृद्ध झामुमो नेता ने कहा कि इसके लिए सामान्य प्रक्रिया को अन्तिम रूप दिया जा रहा है. दौरे के क्रम में चक्रधरपुर प्रखण्ड क्षेत्र के महुलबोराई गांव पहुंचे बहादुर ने जनाकांक्षाओं को खंगाला. सरकारी तंत्र के साथ तालमेल बनाकर समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया. इसी क्रम में ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान निर्माता हैं. उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता. सबकी सहमति और योगदान से बहुत जल्द बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण महुलबोराई के हरिजन बस्ती में होगा.

[smartslider3 slider="7"]


[smartslider3 slider="10"]
विज्ञापन































































