चौका: रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चौका थाना मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया जाएगा. आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है.

विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत प्रातः 10.30 बजे से रुद्राभिषेक एवं पूजा- अर्चना का आयोजन होगा. वहीं शाम 6 बजे से प्रसाद वितरण एवं प्रीतिभोज का कार्यक्रम निर्धारित है.
आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. चौका थाना की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं.

विज्ञापन
