सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र में गुरुवार को छिन्नमस्ता उत्कल जननी संस्था की ओर से ओड़िया पंचांग सह नव वर्ष कैलेंडर सिंहभूम पंजिका का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम सरायकेला नगर पंचायत के पुराना बस स्टैंड के समीप आयोजित हुआ, जहां संस्था के झारखंड रत्न ज्योतिलाल साहू ने करीब 50 लोगों के बीच नव वर्ष संस्करण का पंचांग सह कैलेंडर वितरित किया.

इस अवसर पर ज्योतिलाल साहू ने कहा कि सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में ओड़िया संस्कृति को मानने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है. ओड़िया समुदाय के लोग अपने धार्मिक, सांस्कृतिक और मांगलिक कार्य ओड़िया पंचांग के आधार पर करते हैं. ऐसे में यह पंचांग सह कैलेंडर लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा.
उन्होंने बताया कि इस पंचांग के माध्यम से लोगों को अपने अनुष्ठानों के लिए तिथि, मुहूर्त और पर्व-त्योहारों की सटीक जानकारी मिल सकेगी. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ओड़िया समुदाय के लोग उपस्थित रहे और संस्था के इस प्रयास की सराहना की.

