छपरा: विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बुधवार को उस वक्त नया मोड़ आया जब भाजपा की नेत्री राखी गुप्ता ने पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. राखी गुप्ता इस क्षेत्र से भाजपा की मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन अंतिम समय में उन्हें टिकट नहीं मिला.

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में राखी गुप्ता ने कहा कि छपरा की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा, “जो लोग 10 वर्षों से सत्ता में हैं, उन्होंने छपरा को सिर्फ़ वादे किए, विकास नहीं. मैं विकल्प बनकर जनता के सामने आई हूं.” उन्होंने दावा किया कि जनता उन्हें भरपूर समर्थन दे रही है.
राखी गुप्ता पहले छपरा नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं. हालांकि, तीन बच्चों की सीमा का उल्लंघन करने के कारण कोर्ट ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी और उन्हें मेयर पद छोड़ना पड़ा. इसके बाद से ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाग लेने की तैयारियां शुरू कर दी थीं.
भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद उनका यह कदम अब देखना होगा कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वे कितनी जनता का समर्थन जुटा पाती हैं और छपरा की राजनीति को किस दिशा में ले जाती हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
