छपरा: सारण जिले में बीती देर रात दो अलग- अलग स्थानों पर हुई हत्याओं से सनसनी फैल गई है. पहली घटना रिविलगंज थाना क्षेत्र के जखुआ गांव की है, जबकि दूसरी और सबसे नृशंस हत्या मांझी थाना क्षेत्र से सामने आई है.

मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला में 55 वर्षीय सूरज प्रसाद की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी दलन साह के पुत्र सूरज प्रसाद के रूप में हुई है. अपराधियों ने पहले उनके प्राइवेट पार्ट को चाकू से चीर दिया, फिर शरीर पर कई बार चाकू से वार किया और इसके बाद उनकी आंख में तेजाब डाल दिया. उनका शव घर में ही बिस्तर के नीचे पड़ा मिला है.
जानकारी के अनुसार मृतक अकेले गांव वाले घर में रहते थे, जबकि परिवार के सदस्य छपरा शहर में रहते हैं. सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर जाकर मामले की जानकारी मिली.
सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस, एकमा सीडीपीओ और जांच टीम मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजा है. मृतक के पुत्र रितेश कुमार ने बताया कि उनके पिता खेती-किसानी करते थे और हत्या किस कारण हुई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है.
पुलिस सभी संभव एंगल से जांच कर रही है. जिस तरीके से प्राइवेट पार्ट पर वार किए गए और आंख में तेजाब डाला गया, उसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हत्या अवैध संबंध या पुरानी रंजिश से जुड़ी हो सकती है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
