चांडिल: अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना परिसर में सोमवार को आगामी त्योहार ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सोनू कुमार ने की.


बैठक में क्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शांति समिति और अखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित रहे. इस दौरान त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया गया.
थाना प्रभारी ने कहा कि सभी पर्व आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ मनाए जाएं. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की.
बैठक में जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और विधि- व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई. प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

