चतरा: जिले के पिपरवार थाना पुलिस ने कोयलांचल क्षेत्र में गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे एक अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना पर टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने मंगरदाहा स्थित ट्रांसपोर्टिंग रोड से अपराध की योजना बना रहे अपराधी को दबोच लिया.

गिरफ्तार अपराधी की पहचान मंगरदाहा निवासी आबिद अंसारी के रूप में हुई है. उसके पास से एक देसी कट्टा और गोली बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने और कोयला कंपनियों, ठेकेदारों व व्यवसायियों से लेवी और रंगदारी वसूलने की फिराक में था.
एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी से इलाके में अमन- चैन का माहौल सुनिश्चित होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
