छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सारण जिले की चर्चित तरैया विधानसभा सीट से राजपूत समाज के प्रभावशाली नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाकर जातीय संतुलन और सामाजिक समीकरण दोनों को साधने की कोशिश की है. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार तरैया सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मौजूदा भाजपा विधायक जनक सिंह पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि “जनक सिंह भ्रष्ट और अपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जनता अब उन्हें वोट नहीं देगी.” उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव विकास और सम्मान की लड़ाई है, और तरैया की जनता बदलाव के मूड में है.
शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि “आज मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व बिहार विधानसभा चुनाव में तरैया विधानसभा क्षेत्र की सेवा के संकल्प के साथ महागठबंधन की ओर से राजद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. तरैया विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता के लिए समर्पित मेरा जीवन आपके आशीर्वाद का ही आकांक्षी है.”
उन्होंने कहा कि “तरैया की जनता ने हमेशा मुझे स्नेह, विश्वास और सहयोग दिया है. आपके आशीर्वाद और समर्थन से ही यह यात्रा सफल होगी. आइए, हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकास, शिक्षा, रोजगार और सम्मान के नए मार्ग पर आगे बढ़ाएं.”

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
