चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम सोनुआ के कुंदूरूगुटू वन विश्रामागार में संपन्न हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव उपस्थित थे.

समीर उरांव ने कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प और धूप अर्पित कर किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि यह हमारा राष्ट्रीय संकल्प है.”
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र स्वदेशी अपनाना है. जब तक हम अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता नहीं देंगे, तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा रहेगा. उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत का शपथ संकल्प भी लिया. इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, जिला मंत्री प्रताप कटियार, आलोक रंजन सिंह, केदारनाथ नायक, इंदरजीत सामड, जिला परिषद सदस्य शिव रत्न नायक, गोपाल कर, राय पूर्ती, निशांत कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
