चांडिल: रविवार को खूंटी पंचायत भवन में संजीव टुडू (मांझी बाबा) की अध्यक्षता में 9 अगस्त 2025 को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए.

बैठक में आपसी विचार-विमर्श के बाद कई अहम निर्णय लिए गए. विशेष रूप से विशाल मोटरसाइकिल रैली और पारंपरिक पदयात्रा के लिए रूट मैप तैयार किया गया. रैली और कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई–
मोटरसाइकिल रैली रूट प्लान
मातकोमडीह पंचायत और धुनाबुरू पंचायत से प्रतिभागी दोपहर 2 बजे तक खूंटी हाटतोला पहुंचेंगे. ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड से प्रतिभागी दोपहर 2 बजे तक खूंटी हाटतोला पहुंचेंगे. आसनबनी पंचायत के प्रतिभागी एनएच-33 मुख्य सड़क से होकर चांडिल गोलचक्कर तक दोपहर 2 बजे तक पहुंचेंगे. नीमडीह प्रखंड के प्रतिभागी दोपहर 2 बजे तक चांडिल स्टेशन पहुंचेंगे. इसके बाद सभी प्रतिभागी खूंटी हाटतोला से चौका होते हुए फूलो-झानो चौक पहुंचेंगे. वहां फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इसके बाद घोड़ानेगी बायपास रोड होते हुए चांडिल स्टेशन और चांडिल बाजार से गुजरते हुए पारंपरिक परिधान, ढोल-नगाड़ा और सांस्कृतिक नृत्य दल के साथ पदयात्रा की जाएगी. अंत में चांडिल गोलचक्कर स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सभा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा.
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग
बैठक में मुख्य रूप से श्यामल मार्डी, कर्मु मार्डी, दिलीप किस्कू, सत्य नारायण मुर्मू, सुखलाल पहाड़िया, सुचांद उरांव, डोमन बासके, गुरुचरण लोहार, शिबू मुंडा, मुखिया सुखलाल, मुखिया सुखराम बेसरा, जिला परिषद सदस्य सबिता मार्डी, संजीव टुडू (मांझी बाबा), महेंद्र टुडू (मांझी बाबा), पशुपति सिंह सरदार, विनय मुर्मू, बुद्धेश्वर टुडू, आज़ाद शेखर मांझी, विष्णु सोरेन (मांझी बाबा), राजू किस्कू सहित कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे.

