चांडिल/ Afroz Mallik थाना अंतर्गत चिलगु के काठगोड़ा की 33 वर्षीय महिला रेशमी कर्मकार पिछले करीब एक महीने से लापता है. महिला के पति रोहिण कर्मकार ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन सौंपकर अपनी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है. रोहिण कर्मकार ने बताया कि बीते 10 जुलाई से उसकी पत्नी गायब है. उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं हर स्तर पर खोजबीन करने के बाद भी जब उसकी पत्नी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा तब पुलिस से पत्नी को ढूंढने की फरियाद लगाई है.

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने बैंक से लोन लिया था. उसका एजेंट घर पर पैसा कलेक्शन करने आता था. घटना के दिन भी उसके मोबाइल से बातचीत हुई है. उसने आशंका जताई कि उसकी पत्नी को एजेंट ही भगा ले गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
