चांडिल/ Afroz Mallik कमारगोड़ा से कपाली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भारी बारिश के बाद जलजमाव के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गई है. कमारगोड़ा पुल के पास स्थिति और भी गंभीर हो गई है. इसी को देखते हुए कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने तत्काल मामले की जानकारी कपाली नगर परिषद को दी.

सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनों ओर बैरिकेटिंग कर मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि जलस्तर काफी अधिक है, जिससे होकर आवागमन करना अत्यंत खतरनाक हो सकता है. किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है. प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से अपील की है कि वे इस मार्ग से फिलहाल न गुजरें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं. जैसे ही जलस्तर कम होगा, बैरिकेटिंग हटाकर मार्ग को फिर से खोल दिया जाएगा.
देखें video

