चांडिल/ Vikash Thakur झारखंड आंदोलन के इतिहास में तिरुलडीह गोलीकांड एक अमिट और गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज है. इसी ऐतिहासिक घटना में शहीद हुए वीर सपूत अजीत महतो और धनंजय महतो की 43वीं शहादत दिवस पर मंगलवार को तिरुलडीह शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक साविता महतो ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “शहीदों का बलिदान ही झारखंड की अस्मिता की नींव है. उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा.” विधायक ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी ने झारखंड राज्य की स्थापना की नींव रखी थी और आज का दिन हमें उस संघर्ष और त्याग की याद दिलाता है.
श्रद्धांजलि सभा के दौरान एक मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया. इस मौके पर पूरा वातावरण भावनाओं और सम्मान से भर गया. कार्यक्रम में झामुमो कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कीर्तिवास महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, इंद्रजीत महतो, निरंजन महतो सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने शहीदों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
