चांडिल: JLKM नेता तरुण महतो के साथ मारपीट मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को कोल्हान डीआईजी अनुरंजन केष्टोपा चांडिल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने मामले से जुड़े तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बारी- बारी से पूछताछ की. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायात भी मौजूद रहे. हालांकि जेएलकेएम नेता तरुण महतो की पत्नी भानुमति महतो नहीं पहुंची इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हो सकी.

मीडिया से बातचीत करते हुए डीआईजी ने बताया कि भानुमति महतो के शिकायत के आलोक में जांच की जा रही है. हालांकि वह अनुपस्थिति रही. आगे जांच जारी है. बता दे कि भानुमति महतो के शिकायत के आधार पर मामले पर झारखंड हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है. सोमवार को हाईकोर्ट के बुलावे पर पुलिस अधीक्षक हाइकोर्ट में पेश हुए थे. जहां हाईकोर्ट ने डीआईजी से जांच कर पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब किया है. इसी सिलसिले में DIG मंगलवार को चांडिल अनुमंडल पहुंचे और मामले से जुड़े तमाम पुलिस पदाधिकारियों से पूछताछ की है. हालांकि निष्कर्ष के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली.
वैसे तरुण महतो की पत्नी पूछताछ में क्यों शामिल नहीं हुई यह भी एक बड़ा सवाल है. संभावना जताई जा रही है कि वह अलग से डीआईजी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
