चांडिल/ Vikash Thakur आत्मा सरायकेला के सौजन्य से टीआरसीएससी प्रशिक्षण केंद्र, घोरानेगी में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत युवाओं के कौशल विकास हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू किया गया.

यह कार्यक्रम 10 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा. उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
आत्मा सरायकेला के उप परियोजना निदेशक विजय सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को फसल संरक्षण के क्षेत्र में दक्ष बनाकर उन्हें सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में फसलों के सामान्य रोग, कीट और खरपतवार की पहचान, एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM) तकनीक, कीटनाशकों का सुरक्षित उपयोग और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
इस कार्यक्रम में सरायकेला जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 20 प्रतिभागी शामिल हुए हैं. पहले दिन की गतिविधियों में फसल सुरक्षा से संबंधित आधारभूत जानकारी और आधुनिक तकनीकों का परिचय दिया गया.
मौके पर आत्मा सरायकेला के उप परियोजना निदेशक विजय सिंह, जिला परामर्शी डी. एन. सिंह, बीटीएम चांडिल अमिताभ मांझी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज सेठ, केवीके सरायकेला के मधु महतो एवं डॉ. सुरेश प्रसाद साहू उपस्थित रहे.
प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने हेतु प्रेरित किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
