चांडिल: शहरबेड़ा छठ घाट पर हुए दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह विधायक सविता महतो मौके पर पहुंचीं. उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. विधायक ने कहा कि प्रशासन और झारखंड सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.

विधायक सविता महतो ने मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय, एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, बीडीओ तालेश्वर रविदास, सीओ प्रदीप महतो, चांडिल थाना प्रभारी डिलशन बीरुआ, तथा चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएं.
उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, पर शहरबेड़ा घाट पर हुई यह घटना बेहद पीड़ादायक और मर्माहत करने वाली है. विधायक ने कहा कि प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा की दिशा में पूरी कोशिश की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश यह हादसा हो गया, जिससे सभी दुखी हैं.
इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिला परिषद ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, दिलीप महतो, शंकर लायेक, मिलन तंतुवाई, सरदीप नायेक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
