चांडिल: प्रखंड के रसूनिया में नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा का कलश स्थापना कर विधिवत पूजा प्रारंभ किया गया. कलश स्थापना में विधायक सविता महतो शामिल हुईं एवं विधिवत फीता काटकर दुर्गा पूजा मंडप का शुभारंभ किया. इस दौरान विधायक ने कलश लाने वाली महिलाओं व भक्तजनों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया.

इस दौरान कमेटी के सदस्यों द्वारा विधायक का स्वागत किया गया. विधायक ने नव दुर्गा मंदिर में माथा टेक क्षेत्र का मंगल कामना किया. इस अवसर पर झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
