चांडिल/ Vikash Thakur थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ालिंग चौक के समीप टाटा- रांची नेशनल हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार इनोवा और टाटा की ओर से आ रही एक टेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इनोवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस दल- बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया. इसके बाद हाईवे पर लगा जाम हटाया गया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इनोवा में सवार यात्री बिहार के पटना से ओडिशा के पुरी जा रहे थे. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त इनोवा वाहन पर “भारत सरकार” अंकित था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

