नीमडीह/Vikash Thakur थाना क्षेत्र के हाईतिरुल गांव के समीप गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार खाली हाईवा ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया और बंगाल की ओर भाग निकला. मृतक की पहचान बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह निवासी धनंजय दास के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक, धनंजय दास अपने रिश्तेदार के घर बाघमुंडी थाना क्षेत्र के जिलिंग गांव गया हुआ था और लौटते वक्त यह हादसा घटित हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
