चांडिल/ Vikash Thakur

विज्ञापन
गुरुवार शाम चांडिल अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में अपाचे बाइक पर सवार एक महिला और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार तेज गति में आ रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई.
घटना के तुरंत बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत बाइक को जब्त कर चांडिल थाना पुलिस को सौंप दिया.
पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और जब्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
