चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बबलू अंसारी (42) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.


विज्ञापन
कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी हाशमी मोहल्ला, डेमडुब्बी का रहने वाला है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था. पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में एएसआई मुन्ना राय समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

विज्ञापन
