चांडिल: शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति, चांडिल के बैनर तले बुधवार को चांडिल गोलचक्कर स्थित खुदीराम बोस चौक में देश के अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई, जिसमें समिति के संरक्षक ज्योति लाल माहली, अध्यक्ष मनोज वर्मा और सचिव आशुदेव महतो ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया.

संरक्षक ज्योति लाल माहली ने कहा कि खुदीराम बोस के विचार और आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि 2019 में जप्त खुदीराम बोस की मूर्ति को जल्द से जल्द इस चौक में स्थापित किया जाए.
अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि कमेटी को मजबूत करते हुए खुदीराम बोस के बताए रास्ते पर चलना हमारा दायित्व है. सचिव आशुदेव महतो ने कहा कि समाज में व्याप्त अन्याय, अत्याचार और भेदभाव को समाप्त करना हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें सतत प्रयास करना होगा.
इस अवसर पर युधिष्ठिर प्रमाणिक, नित्यानंद लायक, अजय प्रमाणिक, फाल्गुनी कुमार, राजेश कुमार, मनोज वर्मा, जूष्टिधर महतो और आशुदेव महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे और उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
