चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला जिले में पथ निर्माण विभाग से स्वीकृत कांड्रा- खूंटी और चौका- ईचागढ़ सड़क के सुधार एवं मरम्मती कार्य का शुभारंभ गुरुवार को किया गया. चौका मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर कार्य की शुरुआत की.

उन्होंने कहा कि कुल 8.9 किमी सड़क का मरम्मती कार्य 6 करोड़ 80 लाख की लागत से दो महीने में पूरा किया जाएगा. सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को यातायात में बड़ी सुविधा मिलेगी.
विधायक सविता महतो ने निर्माण कार्य कर रहे संवेदक को निर्देश दिया कि सड़क को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय के भीतर तैयार किया जाए. उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए यह कार्य स्वीकृत कराया गया है.
शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, चारुचांद किस्कू, काबलू महतो, ओम प्रकाश लायेक, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, मुखिया कुनाराम माझी, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, निताई उरांव, अमित सिन्हा, श्रीकांत महतो, समर भुईयां, अर्जुन सिंह मुंडा, सपन सिंहदेव, राहुल वर्मा और किशुन किस्कू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
