चांडिल (Afroj Mallick): कपाली ओपी क्षेत्र में बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

थानेदार धीरंजन कुमार ने बताया कि घटना 16 नवंबर की शाम की है. तमोलिया बारी कॉलोनी निवासी गोपाल पांडे (उम्र लगभग 50 वर्ष) अपने घर के पास खड़े थे, तभी पड़ोस के युवक राहुल वर्मा (23) और पंकज कुमार (23) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने मिलकर बुजुर्ग गोपाल पांडे की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया.
घटना के बाद घायल ने कपाली ओपी में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
थानेदार ने बताया कि इस कांड में कुछ और लोग भी शामिल थे, जो वर्तमान में फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
