चांडिल: झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को महिला समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाजसेवी प्रकाश प्रामाणिक, वार्ड सदस्य आशा प्रामाणिक, तरामोनी सिंह, रानी टुडू, नामित सिंह, आबंटी प्रामाणिक समेत समिति की सभी सदस्य मौजूद रहीं.

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्य के वीर शहीदों और महानायकों को श्रद्धांजलि देकर की गई. इस अवसर पर महिला समिति की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के दौरान नशामुक्ति, दहेज प्रथा के विरोध और बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता से जुड़े नारे लगाए गए. रैली का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और एक स्वच्छ एवं सशक्त समाज का संदेश देना था.
समारोह में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पूरे कार्यक्रम में उत्साह, एकता और सामाजिक जागरूकता का माहौल बना रहा.
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम महिला समिति की सामाजिक सक्रियता और समाज हित में किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण रहा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
