चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड स्थित दारुदा गांव में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में श्रीमद्भागवत गीता पाठ प्रवचन सह व्याख्यान का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. यह धार्मिक आयोजन सात दिनों तक चलेगा, जिसमें भक्तों को अध्यात्म, भक्ति और जीवन मूल्यों से जुड़ी कथा सुनने का अवसर मिलेगा.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल 108 कन्याओं द्वारा पवित्र पाण्डरा नदी से कलश यात्रा के रूप में की गई. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल से भरे कलशों को सिर पर रखकर निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए. पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन गया.
कलश यात्रा का समापन दारुदा मैदान में हुआ, जहाँ विधिवत पूजा के बाद कलशों की स्थापना की गई. इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, प्रवचन और भक्ति संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.
राधानाथ दास बाबाजी ने बताया कि वृंदावन धाम के श्री श्री अनंत दास बाबाजी महाराज, श्री श्री राम दास बाबाजी महाराज और स्वयं राधानाथ बाबाजी प्रतिदिन कथा और प्रवचन करेंगे. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक है.
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन प्रसाद, बैठने की व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर की तैयारी की है. दारुदा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
