चांडिल: अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड के नागासेरेंग मोड़ पर कारगिल शहीद नागेश्वर महतो की जयंती बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के रूप में मनाई गई. विधायक सविता महतो ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि शहीद का खून व्यर्थ नहीं जाएगा. उन्होंने याद दिलाया कि कारगिल युद्ध के दौरान नागेश्वर महतो ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था.
कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, अमित सिन्हा, बिजय कृष्ण महतो, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, अनिल महतो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए उनका सम्मान किया.

विज्ञापन
