चांडिल: जमशेदपुर सनातन मित्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी श्री 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, धर्म-संत सम्मेलन और नौ दिवसीय अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन 8 मार्च से 16 मार्च 2026 तक रुगड़ी (डोबो), चांडिल में किया जाएगा. इसको लेकर रविवार को फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने यज्ञ स्थल और संत-महात्माओं के आवास स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आचार्य पुरुषोत्तम शास्त्री, दुर्गा भट्ट, अशोक पांडेय, आनंद जी महाराज, सत्यनारायण दास जी महाराज, चंदन प्रमाणिक, शैलेश गुप्ता, मोहन कर्मकार, अमित जी और लक्ष्य भारद्वाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

आयोजकों ने बताया कि, यह आयोजन सनातन धर्म के उत्थान, सामाजिक एकता और युवा जागरण को समर्पित होगा. इसमें 108 कुंडीय महायज्ञ के साथ-साथ सामूहिक विवाह, यगोपवीत संस्कार, श्रीमद्भागवत कथा, रामलीला, कृष्ण लीला, गौ- कन्या पूजन और पर्यावरण संरक्षण जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे.
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों और धार्मिक चेतना को पुनर्जीवित करने का एक प्रयास है. उन्होंने श्रद्धालुओं से तन, मन और धन से सहयोग की अपील की है.फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी श्रद्धालु, समाजसेवी और धर्मप्रेमी इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.
video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
