चांडिल/ Vikash Thakur झारखंड राज्य की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के अवसर पर बुधवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडू प्रखंड सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया.

समारोह की अध्यक्षता कुकडू प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के विकास में गांवों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना है जो अपनी मेहनत और लगन से ग्रामीण विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं.
इस अवसर पर बागवानी विभाग में बेहतर कार्य करने वाले 20 लाभुकों, एक बागवानी सखी, दो मेट, दो रोजगार सेवक और दस सिचाई कूप लाभुकों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. राजश्री ललिता बाखला ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों की आजीविका सुधारना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाएं.
समारोह में प्रखंड कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, बागवानी विभाग के अधिकारी, रोजगार सेवक और लाभुक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं. प्रखंड प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
