चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में भाभी होटल के पास मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले एक सप्ताह से बंद है. अंधेरे में यहां से गुजरने वाले लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. यह मार्ग चौक होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की है. नागरिकों ने सवाल उठाया है कि आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है.

विज्ञापन
