चांडिल/ Afroj मल्लिक अनुमंडल के कपाली नगर परिषद क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. टूटी- फूटी और गड्ढों से भरी इन सड़कों से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई है. मुख्य मार्ग पर जगह- जगह बड़े- बड़े गड्ढे बन चुके हैं. बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है.

सड़क जर्जर होने के कारण रसोई गैस सप्लाई करने वाली गाड़ियां, नगर परिषद की कचरा उठाने वाली गाड़ियां और अन्य भारी वाहन अक्सर जाम में फंस जाते हैं वहीं. टूटी सड़कों के कारण दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक जोखिम उठाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर परिषद कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने आज तक कोई कदम नहीं उठाया.
लोगों का कहना है कि गाड़ियों की मरम्मत का खर्च बढ़ गया है. बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. वहीं रोजाना दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम शुरू किया जाए. साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर आकर स्थिति का जायज़ा लेने की अपील की गई है.

