चांडिल/ Bikash Thakur अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत कुकड़ू मध्य आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष जागरूकता शिविर और गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य. पोषण. स्वच्छता और समग्र कल्याण के प्रति जागरूक करना था. इस दौरान किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण. स्वच्छता. बालिकाओं के लिए शौचालय के उपयोग और रख-रखाव तथा मातृ और शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं.
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई. साथ ही उन्हें पूरक पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
इस मौके पर आकांक्षी प्रखंड फेलो सागर कुमार ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षा. स्वास्थ्य. पोषण और सम्मान देना केवल उनका अधिकार ही नहीं बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी बेहद जरूरी है.
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा. विज्ञान. राजनीति और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. साथ ही झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से राज्य की लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं.
उन्होंने बताया कि झारखंड में महिला साक्षरता दर भी लगातार बढ़ रही है और वर्तमान में यह करीब 56 प्रतिशत के आसपास पहुंच चुकी है. सरकार की योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा दे रही हैं.
इस अवसर पर आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका मीनाक्षी पांडेय. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ब्लॉक वाश कोऑर्डिनेटर देशबंधु महतो. आंगनवाड़ी सेविकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं.

