चांडिल/ Vikash Thakur शहरबेड़ा घाट पर डूबे तीसरे युवक प्रतीक यादव (19) का शव भी मंगलवार को बरामद कर लिया गया है. स्थानीय गोताखोरों ने युवक का शव बरामद किया जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. वहीं परिजनों में चीख- पुकार मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है.

मालूम हो कि सोमवार को संध्या अर्ध्य के दौरान नहाने के क्रम में आर्यन यादव (11) गहरे पानी में चला गया उसे बचाने के क्रम में उसके संजय यादव एवं उनके पुत्र प्रतीक यादव (19) ने छलांग लगा दी तीनों को डूबता देख घाट पर मौजूद चांडिल पुलिस के एक जवान ने भी नदी में छलांग लगा दी मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण असफल रहे. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से आर्यन के शव को देर शाम बरामद कर लिया. वहीं संजय यादव एवं प्रतीक की खोज में पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया मगर सफलता नहीं मिली. मंगलवार सुबह संजय यादव का शव एनडीआरएफ ने बरामद किया जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
बताया जा रहा है कि आर्यन संजय यादव का भांजा था. संजय आदित्यपुर रायडीह बस्ती से छठ मनाने अपनी बहन बहन के घर मानगो आए थे. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है. बता दें कि जिस जगह यह घटना घटी वहां प्रशासन ने पूर्व से ही डेंजर जोन घोषित कर रखा था बावजूद इसके बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहरबेड़ा घाट पर जुट गए. जहां प्रशासनिक आदेशों को ना मानने की कीमत परिवार को चुकानी पड़ गई. इस घटना ने प्रशासन और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सीख दे गया है. प्रशासन ने जहां आस्था के पर्व को लेकर ज्यादा सख़्ती नहीं दिखाई वहीं श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक आदेश की अवहेलना कर बड़ा जोखिम उठा लिया. भविष्य में इस घटना से प्रशासन एवं श्रद्धालु दोनों को सबक लेने की जरूरत है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे चांडिल एसडीओ विकास कुमार राय ने घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में कहीं से भी आस्था के महापर्व के दौरान अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. प्रशासन की तमाम तैयारियों के बाद भी चांडिल में इस तरह की घटना से दुख हुआ है मगर होनी को कोई टाल नहीं सकता. डेंजर जोन का बोर्ड लगे होने के बाद भी परिवार के सदस्य यहां छठ करने पहुंचे और हादसे का शिकार हो गए. प्रशासन के स्तर से जो भी जरूरी मदद हो सकेगा अविलम्ब दिलाने का प्रयास किया जाएगा.
विकास कुमार राय (एसडीओ- चांडिल)
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने घटना पर गहरी संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि छठ जैसे पर्व के मौके पर इस तरह की हृदय विधायक घटना से पूरे आदित्यपुर में शोक की लहर है. संजय यादव और उनके पुत्र का इस तरह से पर्व के दिन मौत होना मार्मिक है. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव जरूरी सहयोग देने की मांग की. साथ ही इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर ठोस कदम उठाए जाने की बात कही है.
पुरेंद्र नारायण सिंह
सामाजिक संगठन जनकल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (JLADO) ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. संगठनों ने सरकार से मृतकों के आश्रितों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश (अधिवक्ता) ने कहा कि यह समय आरोप- प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सावधानी बरतने का है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि भविष्य में ऐसे अवसरों पर प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
