चांडिल Report By Vikash Thakur अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौका- ईचागढ़ मुख्य मार्ग पर पातकुम स्थित करकरी नदी पुल के पास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर फिसल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों घायलों को ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया.
गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के पांडरा गांव निवासी अनिल गोप, उम्र लगभग 20 वर्ष, के रूप में हुई है. वहीं उसके साथ घायल दूसरे युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है. दूसरे घायल का इलाज ईचागढ़ सीएचसी में जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार दोनों युवक चांडिल की ओर से मिलन चौक की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान पातकुम पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे घायल का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
