चांडिल: जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक एवं समाजसेवी हरे लाल महतो के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “HLM ट्रॉफी – विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता 6 और 7 अक्टूबर को चांडिल प्रखंड के धातकीडीह फुटबॉल मैदान में संपन्न होगी.

कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अक्टूबर को समाजसेवी हरे लाल महतो के जन्मदिन समारोह के साथ किया जाएगा. वहीं, 7 अक्टूबर को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा और समापन समारोह का आयोजन होगा.
इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. विजेता टीम को दो लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता को डेढ़ लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को एक–एक लाख रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. साथ ही, बेस्ट खिलाड़ी और बेस्ट गोलकीपर को साइकिल पुरस्कार दिया जाएगा.

खेल के साथ जनसेवा की भावना को जोड़ते हुए 6 अक्टूबर को मेला परिसर में निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर और 7 अक्टूबर को ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
