चांडिल: अनुमंडल की लाइफ लाइन मानी जाने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास ईचागढ़ विधायक सविता महतो जल्द करेंगी. इनमें पहली सड़क चांडिल गोलचक्कर से मानिकुई होते हुए गिद्धिबेड़ा टोल प्लाजा तक और दूसरी खूंटी- चौका- पातकुम- ईचागढ़ मार्ग है. दोनों सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

खूंटी- चौका- ईचागढ़ मार्ग का निर्माण 6 करोड़ 88 लाख 34 हजार 583 रुपये की लागत से किया जाएगा. वहीं चांडिल गोलचक्कर से मानिकुई होते हुए गिद्धिबेड़ा टोल प्लाजा तक सड़क निर्माण पर 8 करोड़ 90 लाख 87 हजार 295 रुपये खर्च होंगे. यह दोनों सड़कें लंबे समय से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग रही हैं.
विधायक सविता महतो ने जनता की इस मांग को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखा था. उन्होंने मांग पत्र सौंपकर इस मुद्दे पर विशेष पहल की थी. मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद विधानसभा चुनाव से पूर्व ही दोनों सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई थी. हालांकि चुनाव प्रक्रिया के कारण टेंडर की कार्रवाई में थोड़ी देर हुई. लेकिन अब निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है.
विधायक सविता महतो जल्द ही दोनों प्रमुख सड़कों का शिलान्यास कर आधारशिला रखेंगी. उनके इस प्रयास से क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क और मजबूत होगा. आवागमन में आसानी होगी और स्थानीय लोगों की पुरानी मांग पूरी होगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
