चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कपाली नगर कमिटी का गठन किया गया. इस अवसर पर चांडिल डैम रोड स्थित गोल्डन रिसोर्ट में एक विशेष बैठक आयोजित की गई.

बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी ने शानूर रहमान उर्फ एसपी भाई को कपाली नगर कांग्रेस कमिटी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया. मोहम्मद असलम को उपाध्यक्ष और फैज़ जसीम को नगर महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
इसके अलावा मोहम्मद इनामूल, मोहम्मद नसीम, ऐनुल अंसारी, शेख अशरफ़, महताब आलम और राजू महतो को भी विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई. इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि गुलाम गौस उर्फ राजू ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में वापसी की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र देकर पार्टी में सम्मानपूर्वक शामिल किया और कपाली नगर प्राभारी की जिम्मेदारी सौंपी. इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक रामशरया प्रसाद, सह-पर्यवेक्षक लाल बहादुर, सत्यम सिंह, तरुण डे, कपाली पर्यवेक्षक तस्लीमा मल्लिक और अवधेश सिंह उपस्थित थे.

