चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के चौका थाना अंतर्गत चौका- कांड्रा रोड पर सोमवार को राम भरोसा होटल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार कुल तीन युवक घायल हो गए. दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन नंबर JH01DY- 4436 और JH01GD- 1852 हैं.

घायल युवकों में राज पांडे, उम्र 23 वर्ष, पता बेड़ो रांची, प्रदीप सिंह सरदार, उम्र 18 वर्ष, पता ऊपर दुगनी सरायकेला, तथा लखन सिंह सरदार, उम्र 18 वर्ष, पता बनसा थाना चौका शामिल हैं.
सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चांडिल भेजा. थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल क्षेत्र की विधि- व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की तत्परता की सराहना की है.

