चांडिल (Manoj Swarnkar) चांडिल प्रखण्ड सभागार में बीएलबीसी की एक बैठक वरीय पदाधिकारी जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सरायकेला- खरसावां तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल
मनीष कुमार की अध्यक्षता में की गई.

जिसमें बैंक बार केसीसी, पीएमईजीपी आवेदनों पर समीक्षा की गई. बैंक ऑफ बड़ौदा घागरी एवं एसबीआई चांडिल को केसीसी की प्रगति पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चाण्डिल नाराजगी व्यक्त की गई .पीएमईजीपी के अंतर्गत भेजे गए लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया. जिसमें प्रत्येक शाखा में 3- 3 पीएमईजीपी आवेदन स्वीकृत हेतु लक्ष्य दिया गया.
बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सरायकेला- खरसावां, प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल सभी बैंक शाखा प्रबंधक (चांडिल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ) प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी चाण्डिल एवं जनसेवक गण उपस्थित थे.

