चांडिल/ Afroz Mallik थाना अंतर्गत रेलवे के दो नंबर फाटक के समीप रविवार को दिन के करीब 4:30 बजे के आसपास कार और मोटरसाइकिल सवार के भी जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है.

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मोटरसाइकिल सवार की पहचान टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कर्मी रमा शंकर पांडे के रूप में हुई है. मौके से मिले कंपनी के एंट्री पास और ऑनर बुक में घायल का पता बोकारो जिले के चंदनकियारी का है. बताया जा रहा है कि घायल युवक बोकारो की ओर जा रहा था वहीं कार सवार चांडिल गोलचक्कर की ओर जा रहा था. इसी दौरान दो नंबर रेलवे फाटक के समीन दोनों की आमने- सामने की टक्कर हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि बाईक सवार की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

