चांडिल: वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर बुधवार को चांडिल प्रखंड के चीलगु स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. रांची से लौटने के क्रम में विधायक सविता महतो एवं विधायक सोमेश सोरेन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि बाबा तिलका मांझी का जीवन संघर्ष, साहस और बलिदान की अद्भुत मिसाल है. उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि तिलका मांझी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद कर स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाई, जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की बुआ सुखी टुडू, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, स्नेहा महतो, संजय महतो, दिलीप किस्कू, शिव शंकर लायेक, राहुल वर्मा, करण हांसदा सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

