चाईबासा/ Jayant Pramanik ओडिशा के रायरंगपुर क्षेत्र के ऊपरबेड़ा बालियाढिपा गांव का 19 वर्षीय युवक लबा पूर्ती मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भटककर सोनुआ पहुंच गया था. गुरुवार को सोनुआ बाजार स्थित पुराने जगन्नाथ मंदिर के पास स्थानीय पत्रकारों ने उसे घूमते हुए देखा और बातचीत कर उसका नाम- पता पता लगाया. इसके बाद उसे सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
पत्रकारों ने रायरंगपुर क्षेत्र के मीडिया साथियों से संपर्क कर सोशल मीडिया के माध्यम से युवक के परिवार को खोजने का प्रयास किया. देर रात परिजनों से संपर्क स्थापित हो गया. शुक्रवार को लबा पूर्ती के परिजन सोनुआ थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को उसके परिवार को सौंप दिया.

विज्ञापन
