चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में अब्बुसल प्रखंड समिति द्वारा विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. निश्चितपुर मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और विशिष्ट अतिथि डॉ. रीना गोडसोरा मुर्मू शामिल हुए. अतिथियों का स्वागत आदिवासी रीति- रिवाज के अनुसार ढोल, मांदर और नगाड़ा बजाकर किया गया. कार्यक्रम से पूर्व समिति द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया गया और दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई.

अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. साथ ही नशापान से दूर रहने और आदिवासी रीति- रिवाज व गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने पर जोर दिया. उन्होंने सीएनटी- एसपीटी एक्ट, पेसा कानून और पारंपरिक अधिकारों के महत्व पर भी चर्चा की.

कार्यक्रम में आदिवासी पारंपरिक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिन्होंने वातावरण को जीवंत बना दिया. मौके पर जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक, लक्ष्मण नायक, प्रखंड अध्यक्ष अन्त राम केराई, पोड़ाहाट पीढ़ के मानकी मदन मोहन सुंडी, जिला अध्यक्ष सुखराम सिरका, उदय सिंह पूर्ति, मुखिया जोशेफ़ मुर्मू, साधुचरण सामड, सिद्धार्थ बोदरा, हरिकृष्ण बंदिया, मंदर अंगरिया, मालती हेंब्रम, बालेमा कोडाह सहित विभिन्न क्षेत्रों के आदिवासी महिला- पुरुष उपस्थित थे.

