चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट वन प्रमंडल अंतर्गत सोनुआ स्थित कुंदुरूगुटु वन प्रक्षेत्र में वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वन क्षेत्र कार्यालय, वनरक्षी आवास एवं गेस्ट हाउस परिसर में सफाई अभियान चलाया गया.

कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांसुआ में चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए. साथ ही वन विभाग के कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने पांसुआ गांव में प्रभात फेरी निकालकर वन्य प्राणी संरक्षण एवं बचाव के लिए नारे लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया.
वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांसुआ के 30 छात्र-छात्राओं को जमशेदपुर जू का भ्रमण कराया गया. इस दौरान बच्चों ने जू में विभिन्न प्रजातियों के वन्य प्राणियों को देखा और काफी आनंद लिया. कार्यक्रम में कुंदुरूगुटु वन प्रक्षेत्र के कर्मी, विद्यालय शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
