चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के गोण्डासाई उड़नचौका में नव वर्ष 2026 के अवसर पर स्थानीय ‘सेंयाँ मरसल यंग कमिटी’ की ओर से गुरुवार को दो दिवसीय भव्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम शुक्रवार को समापन होगा.

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण पुजारी (दिउरी) गणेश बाँदिया ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, अनुशासन और सामूहिक एकता पर जोर दिया.
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमें भाग ले रही हैं, जिससे पूरे गांव में उत्साह और जोश का माहौल बना हुआ है. इस दौरान बालक- बालिकाओं और युवाओं के लिए अलग- अलग खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया. पहले दिन सभी खिलाड़ियों का चयन किया गया और प्रतियोगिता का फाइनल कल आयोजित किया जाएगा. मौके पर मनमोहन बंदिया, सलूका केराई, शैलेश बंदिया, विनोद बंदिया समेत सेंयाँ मरसल यंग कमिटी के सदस्य उपस्थित थे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया.

