चाईबासा/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ और लोटापहाड़ स्टेशन के बीच थर्ड लाइन पोल संख्या 325/27 से 325/31A के पास कारगिल पुलिया के नजदीक ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान आसनतलिया गांव के बांदासाई टोला निवासी हिन्दू जामुदा के रूप में हुई है.

परिजनों के मुताबिक मृतक बीती रात खाना खाकर रूम में सोने चला गया था. रात 11 बजे जब मृतक के चाचा ने घर का दरवाजा खोला तो वह घर पर नहीं था और सुबह तक भी वापस नहीं लौटा. सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव मिला है. प्रथमदृष्टया घटना आत्महत्या का प्रतीत हो रही है.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे जीआरपी, आरपीएफ और सोनुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
